बस्ती, फरवरी 17 -- कलवारी (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। लुम्बनी-दुद्धी मार्ग पर कलवारी थानाक्षेत्र के अमिलहा गांव के पास सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से कलवारी में स्थित सीएचसी बहादुरपुर भेजवाया। स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। कलवारी थानाक्षेत्र के मालपुर निवासी मनीष यादव उर्फ राजू (19) पुत्र फुर्तराम, इलेक्ट्रानिक्स का काम सीख रहा था। मृतक के भाई मनोज यादव ने बताया कि उनका भाई मनीष पढ़ाई पूरी करने के बाद नगर थानाक्षेत्र के बेलाड़ी में इलेक्ट्रानिक की दुकान पर काम सीख रहा था। सोमवार को भी काम सीखने के लिए घर से दिन में लगभग साढ़े दस बजे निकला...