पीलीभीत, मार्च 30 -- थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के माधोटांडा मार्ग पर एक स्कूल के समीप शनिवार रात 11 बजे अचानक सड़क किनारे खड़े पेड़ में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने के दौरान उधर से निकल रहे राहगीर भी रुक गए। एक राहगीर ने सुनगढ़ी पुलिस को आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर आधे घंटे में काबू पाया। जिस पेड़ में आग लगी,उसके ऊपर से हाईटेंशन लाइन भी गुजर रही थी। गनीमत रही कि आग की चपेट में हाईटेंशन लाइन नहीं आई वर्ना किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी पवन कुमार पाण्डेय ने बताया कि पेड़ में लगी आग को बुझवा दिया गया था। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.