मुरादाबाद, जनवरी 13 -- थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हुमायूंपुर में रोड के किनारे नाले में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। ग्राम प्रधान ने थाना पुलिस को सूचना दी, जिस पर मौके पर पहुंची,पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। ग्राम हुमायूंपुर निवासी वेगपाल ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरा बडा भाई उपदेश पाल पुत्र चरण सिंह 11 जनवरी से लापता था ,जिसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी, आशंका जताई कि नशे की हालत में वह नाले में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शब को सील करके पोस्टमार्टम करने के लिए मुरादाबाद भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...