लखनऊ, फरवरी 7 -- दिल्ली में सिस्टम की लापरवाही से 25 साल के युवक की जान चली गई। नाइट ड्यूटी कर लौट रहा युवक बाइक समेत जल बोर्ड की ओर से खोदे गए गड्ढे में गिर गया था। ऐसा ही वाकया हाल ही में नोएडा में भी हुआ था। इन घटनाओं को देखते हुए आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने शहर की पड़ताल की तो पाया, यहां भी जिम्मेदारों ने जगह-जगह मौत के गड्ढे खोद रखे हैं। गोमती नगर के विभूतिखंड में बड़े-बड़े दफ्तर हैं। इनमें आईटी क्षेत्र की नामचीन कंपनियां शामिल हैं जहां डे और नाइट शिफ्ट में कार्य होता है। यहां सड़क निर्माण चल रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा कार्यालय के गेट के सामने ही एक बड़ा गड्ढा बना हुआ है। इसके आसपास की सड़कों पर भी जगह-जगह सड़क किनारे ऐसे गड्ढे हैं। लोगों ने बताया कि रात के समय इस ओर स्ट्रीट लाइटें नहीं जलतीं। वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में दो पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.