बांदा, दिसम्बर 26 -- बांदा। संवाददाता तेज रफ्तार बाइक सवार ओवर टेक करने पर ओरन कस्बे में सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गए। इसमें दो युवकों की मौत हो गई। पीछे बैठा बहनोई घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी 21वर्षीय शिवशरन वर्मा गुरुवार को अपने पड़ोसी 19वर्षीय आकाश पुत्र कमलेश के साथ बाइक में बैठ कर अपनी बहन की ससुराल उतरा गांव गया था। रात को शिवशरन अपने बहनोई 25वर्षीय उमेश पुत्र बाबूलाल को बाइक में बैठाकर गांव आ रहे थे। तभी ओरन के पास सामने से आ रहे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सड़क किनारे खड़े में पीछे से घुस गए। जिससे शिवशरन की मौके पर मौत हो गई। आकाश और उमेश घायल हो गए। दोनों को अस्पताल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.