लखनऊ, दिसम्बर 21 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क किनारे टेंपो, बस या रिक्शा खड़ा करने पर नाराजगी जताई है। सड़क किनारे वाहनों के स्टैंड प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी स्थिति में स्टैंड न बनने दें। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती का भी निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे लोगों का केवल चालान नहीं कठोर कार्रवाई करें। पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और अव्यवस्थित पार्किंग पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सड़क आवागमन के लिए होती है, वाहन खड़ा करने के लिए नहीं। हाईवे और एक्सप्रेसवे के किनारे लंबे समय तक खड़े वाहनों, डग्गामार वाहनों और सड़क किनारे खड़े कतारबद्ध ट्रकों को गंभीर दुर्घटना का कारण बताते हुए उन्होंने इनपर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटनाओं का उदाहरण सामने रखकर लोगों को समझाया जाए ताक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.