अमरोहा, जनवरी 8 -- मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट पदाधिकारियों की ब्लॉक स्तरीय पंचायत गुरुवार को स्थानीय ब्लाक परिसर में हुई। ब्लाक अध्यक्ष सुभाष चीमा ने कहा कि बैंकों के स्तर पर किसानों की केवाईसी के नाम पर की जा रही धांधली बर्दाश्त नहीं होगी। अन्य वक्ताओं ने बिजली बिलों में सभी उपभोक्ताओं को छूट का लाभ दिलाने, क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने, जंगली जानवरों को पकड़ कर उचित स्थानों पर भेजने, सड़क किनारे झुके पेड़ों को कटवाने, शेरपुर चुंगी पर जाम से निजात दिलाने व चकबंदी क्षेत्र में अंश निर्धारण कराने में आ रही समस्याओं का जल्द समाधान करा जाने की मांग की। इस दौरान चंद्रपाल सिंह, कलवा सिंह, देशराज सिंह, मुन्नू गुर्जर, फुलवास सिंह, राजेंद्र सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...