सीतामढ़ी, फरवरी 9 -- चोरौत। थाना क्षेत्र के एनएच-527 सी के चोरौत -चन्द्रसेना मुख्य सड़क के किनारे व एचपी गैस गोदाम के पीछे, रविवार को अहले सुबह लगभग एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। इस घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब लोग सुबह में शौच व टहलने के लिए निकले थे। तब ग्रामीणों की नजर उस घायल व्यक्ति पर पड़ी, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को देने के साथ ही 102 पर कॉल कर एम्बुलेंस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की 112 आपात सेवा टीम के एएसआई संजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुचकर मामले की जांच-पड़ताल की। घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। जहां सीएचसी में कार्यरत चिकित्सक अभय कुमार सिंह प्राथमिक उपचार करते हुए घायल की गंभीर हालत देखते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.