देवघर, अगस्त 19 -- देवघर प्रतिनिधि। देवीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगदीशपुर मोड़ के समीप मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे एक अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ी मिली। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस सेवा 108 के कर्मियों ने महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में एम्बुलेंस कर्मियों ने बताया कि मरीज को सदर अस्पताल छोड़कर देवीपुर लौट रहा था। रास्ते में जगदीशपुर मोड़ के समीप एक महिला को सड़क किनारे बेसुध और घायल अवस्था में पड़ी देखा। गाड़ी रोक महिला की गंभीर हालत देख उसे सदर अस्पताल लाया गया। महिला के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिलने के कारण पहचान नहीं हो पाई है। डॉक्टर के अनुसार महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। एम्बुलेंस कर्मियों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.