सीतापुर, फरवरी 24 -- सीतापुर। सिधौली में महमूदाबाद मार्ग पर सिंघाना मऊ के पास सोमवार की देर शाम एक तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी एक लकड़ी की गुमटी में जा घुसी। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने डीसीएम और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खोलवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...