भागलपुर, फरवरी 23 -- खरीक थाना क्षेत्र के मिरजाफरी में रविवार को अपने घर के सामने सड़क पर खेल रहे तीन भाई-बहनों को तेज गति से आ रहे एक टोटो ने रौंदा दिया। दुर्घटना में छोटी बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बहन और एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई और लोगों ने घायलों को खरीक पीएचसी में भर्ती कराया। पीएचसी में घायलों का उपचार किया गया, जबकि छोटी बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पिता बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गए हैं। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार मौके पर पहुंचे, जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। दोनों घायलों की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। मृतक और घायल की पहचान मिरजाफरी निवासी फिरोज अंसारी की दो वर्षीया...