मधुबनी, जनवरी 16 -- पंडौल,एक संवाददाता। सकरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क किनारे स्थित एक खेत से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। घटना नवादा महाराजी पोखड़ के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के नजदीक की है। स्थानीय लोगों द्वारा खेत में शव पड़े होने की सूचना मिलने पर सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया। सकरी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष थी और वह मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। वह अक्सर सड़क किनारे इधर-उधर घूमते हुए देखा जाता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...