औरंगाबाद, फरवरी 6 -- शहर के सत्येंद्र नगर वार्ड संख्या तीन में सड़क किनारे खुली नाली लोगों के लिए खतरों को दावत दे रही है। खुली नाली के कारण मोहल्ले के निवासियों और आने-जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इसमें जानवरों तथा छोटे बच्चों के गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महीनों पहले मरम्मत और नाली सफाई के नाम पर ढक्कन हटाया गया था, लेकिन अब तक न तो मरम्मत कराई गई और न ही सफाई हुई, बल्कि पहले से ढकी नालियों को और अधिक खुला छोड़ दिया गया है। इससे यह क्षेत्र बच्चों और पशुओं के लिए डेंजर जोन बन गया है और कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लोगों ने बताया कि असंतुलित होने पर वाहन के भी नाली में गिरने की आशंका बनी रहती है। यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग से ब्लॉक कॉलोनी होते हुए पुरानी जीटी रोड को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.