छपरा, फरवरी 21 -- 6 - नंदलाल सिंह महाविद्यालय,जैतपुर के पास खाई में पलटा डंपर दाउदपुर । छपरा-सीवान मुख्य मार्ग के एनएच-531 पर नंदलाल सिंह महाविद्यालय, जैतपुर के समीप शनिवार तड़के एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसा सुबह करीब चार बजे उस समय हुआ, जब डंपर एकमा की ओर से छपरा जा रहा था। दुर्घटना में चालक और सहचालक बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रास्ते में अचानक सामने आए किसी जानवर को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे डंपर सड़क किनारे बनी खाई में जा गिरा। हादसे में हाल ही में सड़क सुरक्षा के तहत चारमुहानी पर लगाए गए रोड सिग्नल (इंडिकेटर) लाइट टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा सड़क किनारे लगे करीब आधा दर्जन छोटे पेड़ भी क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटनास्थल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.