पीलीभीत, फरवरी 25 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम रूपपुर निवासी सौरभ ने न्यूरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसका साला मुनीष गिरी निवासी ग्राम नौगवा पकड़िया अपने साथी गौरव निवासी बाग गुलशेर खा के साथ 19 फरवरी को अपने मित्र की शादी में मझोला गया था। मझोला पुलिस चौकी के सामने उसका साला सड़क किनारे बाइक पर खड़ा हुआ था। तभी रात साढ़े ग्यारह बजे बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे मुनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...