फिरोजाबाद, फरवरी 9 -- जसराना थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अपने दोस्त की शादी से वापस लौट रहे बाइक सवार को लोडर ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना एका के गांव मदीपुर निवासी 28 वर्षीय श्यामवीर पुत्र किशनलाल रविवार को अपने भतीजे रितिक के साथ अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए मैनपुरी के गांव बहादुरपुर गया था। देर रात वापस लौटते समय जसराना के नगला हरिया के निकट रितिक को टॉयलेट लगी। सड़क किनारे बाइक खड़ी करके वह टॉयलेट करने लगा, जबकि उसका चाचा श्यामवीर बाइक के निकट खड़ा हो गया। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे लोडर ने श्यामवीर को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रितिक ने परिजनों को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.