रुडकी, फरवरी 5 -- सड़क किनारे ट्रक, डंपर व अन्य बड़े वाहन खड़े किए जाने पर रोक के उच्चाधिकारियों के आदेश के बावजूद कस्बे में इसका पालन नहीं हो रहा है। कस्बे व क्षेत्र में जगह-जगह सड़क किनारे खड़े ट्रक और डंपर दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। इसे लेकर क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन से सड़क किनारे बड़े वाहन खड़े करने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि अधिक कोहरा पड़ने के कारण सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा सड़क किनारे ट्रक, डंपर व अन्य भारी वाहनों को खड़ा नहीं करने के आदेश जारी किए गए थे। बावजूद इसके कई वाहन चालक आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि घने कोहरे के कारण सड़क किनारे खड़े वाहन दूर से दिखाई नहीं देते, जिससे कार व दोपहिया वाहन कई बार इनसे टकरा जाते हैं और बड़े हादसे हो जाते ह...