बगहा, फरवरी 6 -- बगहा नगर क्षेत्र में ऑटो स्टैंड की व्यवस्था नहीं होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों और व्यस्त इलाकों में चालकों द्वारा मनमाने ढंग से सड़क किनारे ऑटो खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। हालात यह हैं कि राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी बगहा दो रेलवे ढाला से लेकर रेलवे स्टेशन तक तथा बगहा एक में चित्रांगदा मोड़ से लेकर डीएम एकेडमी चौराहा से थोड़ा आगे तक देखी जा रही है। इन दोनों मार्गों पर दिन के अधिकांश समय ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य छोटे वाहनों की लंबी कतारें सड़क के दोनों किनारों पर लगी रहती हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई स्वत: ही आधी रह जाती है। रेलवे ढाला से स्टेशन तक हालात बदतर: विक्रांत कुमार, राजेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.