गढ़वा, जून 6 -- गढ़वा। गढ़वा-मझिआंव मार्ग पर मेराल थाना अंतर्गत हारनदुबे पहाड़ी के समीप गुरुवार को सड़क किनारे खड़े ऑटो में मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। घटना में ऑटो में सवार एक महिला व मोटरसाइकिल पर सवार दंपती घायल हो गए। घायलों में ऑटो में सवार मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र के चंद्रवंशी टोला निवासी कुलदीप कुमार की पत्नी प्रतिमा देवी व मोटरसाइकिल सवार विपिन कुमार व उसकी पत्नी आरती देवी शामिल हैं। सभी घायलों के इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.