मुरादाबाद, मार्च 5 -- थाना बनियाठेर क्षेत्र के अलावलपुर चौराहे पर कालेज जाने के लिए सहेली का इंतजार कर रहीं छात्रा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। परिजन उसे व बाइक सवार को सरकारी अस्पताल लेकर आये। उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। थाना बनियाठेर के गांव काजी बेहटा निवासी प्रीति 21 पुत्री भारत सिंह चन्दौसी के एसएम कालेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह बुधवार सुबह दस बजे कालेज जाने के लिए अलावलपुर चौराहे पर अपनी सहेली का इंतजार कर रहीं थी। इसी दौरान पंवासा की ओर से तेज रफ्तार बाइक से चिन्दू पुत्र चरन सिंह निवासी करसरा थाना बिलारी पहुंचा और उसने प्रीति को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। बाइक सवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.