नोएडा, दिसम्बर 5 -- नोएडा। सेक्टर-12 क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी कार में एक सप्ताह पूर्व अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। सेक्टर-22 स्थित चौड़ा रघुनाथपुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह कैब चालक है। उसकी कार 30 नवंबर की की रात लगभग ढाई बजे गर्ग क्लीनिक के सामने खड़ी थी। वह कमरे में भोजन करने गया था। लगभग साढ़े तीन बजे एक व्यक्ति ने कॉल करके सूचना दी कि कार में आग लग रही है। उसका सामने वाला शीशा भी टूटा हुआ है। आग कार के इंजन में लगी थी। किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला तो पता चला कि एक अज्ञात व्यक्ति कार के पास आया। इसके बाद आग लगनी शुरू हो गई। कार में तेज धमाका भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.