बुलंदशहर, दिसम्बर 29 -- खुर्जा। क्षेत्र के गांव नगला मोहद्दीनपुर निवासी अभय प्रताप ने बताया कि वह उच्च न्यायालय में अधिवक्ता हैं। उन्होंने विगत दिनों जनसुनवाई पर सिकंदराबाद मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ कूड़ा फेंके जाने की शिकायत की थी। जिस पर नगरपालिका खुर्जा द्वारा गलत रिपोर्ट लगाते हुए उसका निस्तारण कर दिया है। जबकि वर्तमान में भी लगातार मार्ग पर सड़क किनारे कूड़ा फेंका जा रहा है। जिसके फोटोग्राफ और वीडियो भी उनके पास है। साथ ही उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों तरफ जहां सरकार के स्वच्छता अभियान को पलीता लग रहा है। वहीं दूसरी तरफ राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। श्वास, एलर्जी और दमा से पीड़ित मरीज सबसे अधिक परेशान है। लोगों की शिकायतों के बाद भी मार्ग किनारे कूड़ा फेंकना बंद नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा उच्च न...