जामताड़ा, दिसम्बर 18 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि सुभाष चौक से गांधी मैदान के बीच सड़क किनारे खड़े एक आम पेड़ की भारी डाली अचानक टूटकर नीचे गिर गई। डाली की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी दब गई, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से डाली को हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ। गनीमत रही कि इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे पुराने और कमजोर पेड़ों की समय-समय पर छंटाई कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...