लखीसराय, दिसम्बर 7 -- लखीसराय एक प्रतिनिधि। शहर में बढ़ती अवैध पार्किंग और उसके कारण उत्पन्न जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को एक विशेष अभियान चलाया। सड़क किनारे बिना नियम के खड़ी मोटरसाइकिलों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान शहीद स्थल सहित शहर के विभिन्न व्यस्त मार्गों पर लगाए गए अवैध रूप से खड़ी बाइकों का चालान काटा गया, जबकि कई ऐसे वाहन चालकों की मोटरसाइकिलें जब्त कर ली गईं, जो बाइक सड़क पर खड़ी कर वहां से गायब हो गए थे। अभियान के दौरान यातायात डीएसपी अजय कुमार स्वयं टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने सड़क पर खड़ी बाइकों की जांच की और ट्रैफिक व्यवस्था में बाधा डालने वालों पर सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया। शहीद स्थल के बाहर सड़क किनारे खड़ी बाइकों का चालान काटते हुए पुलिस कर्मियों की सक्रियता पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.