बिजनौर, जनवरी 5 -- नगर की सड़को पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने रविवार को सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। बाइपास और स्याऊ तिराहे से जलीलपुर मार्ग तक चले इस अभियान से अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई। रविवार को सीओ देश दीपक सिंह व प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर बाईपास व स्याऊ तिराहे से जलीलपुर मार्ग तक सड़क किनारे लगे अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए गए। आदेश के अनुपालन में क्राइम प्रभारी निरीक्षक दलीप कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने सड़क किनारे दुकानों, ठेलों और अस्थायी निर्माणों को हटवाया, जिससे लंबे समय से बाधित यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया और कई लोगों ने स्वयं ...