चंदौली, दिसम्बर 23 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा रजवाहा से तहसील मुख्यालय गेट तक सड़क चौड़ीकरण कार्य बीते दो माह से शुरू है। इसके बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। तहसील मार्ग पर गिट्टी गिराकर छोड़ दिया गया है। सुबह से शाम उड़ती धूल से अधिवक्ता और दुकानदार परेशान है। सोमवार को अधिवक्ताओें ने सड़क निर्माण में तेजी लाने की मांग उठाया। समस्या का समाधान नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया। अधिववक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील मार्ग पर बीते दो दिनों से गिट्टी गिराया जा रहा है। गिट्टी की रोलिंग नहीं होने से आने जाने वाले लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता अमित यादव, राधा यादव, पंकज सिंह, पूर्व अध्यक्ष अंगद कुशवाहा, महामंत्री रामराज यादव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...