पूर्णिया, दिसम्बर 16 -- हरदा, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड के रहुआ पंचायत में दर्जनों लोगों द्वारा सड़क का अतिक्रमण कर खेतों में मिलाने से स्थानीय किसानों और आम नागरिकों को आवाजाही में गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि जोतलखाय से चपय जाने वाली सड़क, बैठा टोला से कबैया बहियार होते हुए बड़की बाड़ी जाने वाली सड़क सहित कई अन्य सड़कें अतिक्रमित हो चुकी हैं। इसके कारण किसानों को खेत जोताई और माल ढुलाई में काफी कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया है और अतिक्रमण मुक्त कराकर इन सड़कों के पक्कीकरण की की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...