गढ़वा, फरवरी 20 -- धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। मौके पर प्रखंड कमिटी के विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, प्रखंड अध्यक्ष इसराइल खान सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रेसवार्ता में प्रखंड क्षेत्र के विकास से जुड़े चार अहम मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। विधानसभा सत्र में इन मांगों को उठाने पर विधायक के प्रति आभार प्रकट किया गया। उन्होंने कहा कि अंबाखोरेया मोड़ से कनहर बालचौरा तक कालीकरण सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति जर्जर हो जाती है। उससे ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उसके साथ ही पीएमश्री उच्च विद्यालय खुटिया को प्...