संभल, जनवरी 12 -- ऑल इंडिया उलेमा व मशाईएख बोर्ड द्वारा रविवार को नगर पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय को उनके कैंप कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपकर शबे बरात व रमजान उल पर नगर की सड़कें व सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से बोर्ड के सदस्य शाह आलम मंसूरी ने बताया कि आगामी माह फरवरी में रमजान उल मुबारक और शबे बरात शुरू मनाया जाएगा। जिसमें मुस्लिम समाज के लोग इबादत में मशगूल हो जाते हैं। ऐसे में कुछ स्थानों पर सड़कों की हालत दयनीय स्थिति में है । जिसमें इसलामगंज जारई गेट मस्जिद वाली गली की हालत ऐसी है कि रोड पर नाली का गंदा पानी आ जाता है। लोगों का निकलना दुश्वार है। गंदगी मस्जिद के अंदर तक आ जाती है। इसके अलावा कुरेशियान चौराहे पर काफी जर्जर हालत में सड़क हो चुकी है। जिससे कई बार हादसे हो चुके हैं। जब नगर पाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.