चंदौली, फरवरी 22 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। पीडब्ल्यूडी की ओर से सकलडीहा कस्बे में फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। कस्बे के लोगों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था की ओर से बीते तीन माह से निर्माण कार्य बंद करने से सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर जाम की स्थिति सुबह शाम बनी रहती है। जिसके कारण जाम में एम्बुलेंस से लेकर स्कूली छात्र घंटों परेशान रहते है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि मौन साधे हुए है। जिसे लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। सकलडीहा में बीते दो साल से अधिक समय से फोरलेन सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इसके बाद भी सड़क निर्माण से लेकर नाला निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। सघन तिराहा और अलीनगर तिराहा पर वाहनों के आने जाने के कारण जाम की स्थिती हो जाती है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जाम के कारण आये दिन अलीनगर ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.