उत्तरकाशी, दिसम्बर 15 -- भटवाड़ी विकासखंड के अंतर्गत सिरोर के स्यूणा गांव में चार दशक बाद भी गांव में सड़क तो दूर नदी पार करने के लिए झूला पुल तक नहीं है। ग्रामीण रास्ता न होने से जान-जोखिम में डालकर भागीरथी नदी पार कर रहे हैं। ग्राम पंचायत सिरोर के राजस्व गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को उत्तरकाशी में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान को ज्ञापन देकर सड़क और झूला निर्माण की मांग की, ताकि उनकी परेशानी हल हो सके। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर धरना प्रदर्शन जैसे आंदोलन की चेतावनी भी दी। स्यूणा गांव के ग्रामीणों ने कहा कि गांव में 150 से 200 की आबादी निवास करती है। 1970 से गांव में अभी तक सड़क नहीं बनी है। बच्चों को जान जोखिम में डालकर आठ किलोमीटर दूर स्कूल जाना पड़ रहा है। भागीरथी का जलस्तर कम होने के दौरान उन्हें नदी किनारे करीब दो किलोमीटर शॉर्ट...