बांदा, दिसम्बर 8 -- बांदा। शहर में हर मार्ग पर अतिक्रमण है। नगर पालिका व प्रशासन की सुस्ती के चलते सड़कों तक अतिक्रमण फैला हुआ है। अब तक कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति होती रही है। शहर के अंदर से निकले नेशनल हाइवे किनारे तहसील गेट से लेकर बाबूलाल चौराहा और फिर अतर्रा रोड उद्यान आफिस तक फुटपाथ में दुकानें सजी हैं। इससे रोडवेज व बाबूलाल चौराहा में अक्सर जाम लगता है। समाजसेवी कुलदीप शुक्ला आदि लोगों ने कार्यवाही की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...