फतेहपुर, दिसम्बर 2 -- फतेहपुर,संवाददाता। दोआबा की खूनीं सड़कों से खून के दाग हटने के नाम नहीं ले रहे हैं। शादी की मस्ती, नशे में वाहन चलाने, रफ्तार की मार और खस्ताहाल सड़कों की चपेट में आकर सात लोगों की जान चली गई। जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिंदकी के खजुहा कस्बे में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों की चबूतरे से टकरा गए। कानपुर प्रयागराज हाइवे पर खागा कोतवाली के चित्ता का पुरवा व बुदवन, थरियांव कस्बा, सदर कोतवाली के उधन्नापुर और असोथर थरियांव मार्ग पर बौडर मो़ड़ के पास हुए हादसों से कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा-1 बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत फतेहपुर। खागा कोतवाली के चित्ता का पुरवा के समीप पैदल जा रहे भोगलपुर गांव निवासी 58 वर्षीय रमेश को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। वह ...