नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सड़क पर मलबा गिराने वाले ट्रैक्टरों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार रात चलाए गए विशेष अभियान में पूर्वी रेंज ट्रैफिक पुलिस ने कुल 44 ट्रैक्टरों का चालान किया गया है। वहीं 26 ट्रैक्टरों को ट्रैफिक पुलिस ने जब्त भी किया है। पूर्वी रेंज के ट्रैफिक डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि पिछले कुछ समय से पूर्वी एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय सड़क पर मलबा पड़ा मिल रहा था। ऐसा देखने में आया कि रात के समय ट्रैक्टरों के जरिये मलबों को अवैध तरीके से सड़क किनारे गिराया जा रहा है। मलबा सड़क किनारे गिरने की वजह से सुबह के समय वाहनों के लिए निकलना मुश्किल हो जाता है और सड़कों पर जाम लगता है। इस तरह की शिकायतें भी पिछले दिनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.