सहारनपुर, नवम्बर 4 -- एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने शहर की सड़कों पर भीख मांग रहे दो नाबालिग बच्चों को बचाया। टीम ने रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाकर बिहार निवासी रोशनी और अब्बूजर को सुरक्षित किया। बचाए गए बच्चों का जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जांच में पता चला कि दोनों लंबे समय से भिक्षावृत्ति में लगे हुए थे। टीम ने बच्चों के परिवारों से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों बच्चे मानकमऊ में रह रहे थे। अधिकारीयों ने बताया कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलेंगे ताकि बच्चे सड़क पर न रहें और उनका सुरक्षित पालन-पोषण हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...