हरदोई, फरवरी 9 -- बिलग्राम। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने बिलग्राम विकासखंड अधिकारी को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। गांवों में सड़कों पर भरे पानी और नालियों के अभाव की समस्या उठाई। तहसील अध्यक्ष शिवकुमार वाजपेई के नेतृत्व में किसानों ने जलभराव और मार्ग निर्माण से जुड़ी दिक्कतों की ओर अधिकारियों का ध्यान दिलाया। पहली मांग दुर्गागंज के सरोना मजरे की है। यहां शिवशरण के घर से हरी शुक्ला के घर तक रास्ते में पानी जमा रहता है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। किसानों ने यहां पक्की सड़क बनवाने की मांग की। दूसरी समस्या कोइलरा गांव की बताई गई। यहां आरसीसी सड़क बनने के बावजूद नाली न होने से बारिश का पानी सड़क पर भर जाता है। यूनियन ने जल निकासी के लिए नाली निर्माण कराने की मांग की। तीसरी मांग बेहटा बुजुर्ग गांव की है।भाकियू पदाधिकारि...