कन्नौज, जून 29 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। किसानों द्वारा सड़कों पर मक्का की फसल सुखाई जा रही है। सड़कों पर फैली मक्का से राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन सड़क पर फैली मक्का के दानों पर फिसल कर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इसके बाद भी प्रशासन नहीं चेत रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक की सड़कें मक्का की फसल से अटी पड़ी है। शायद ही कोई सड़क ऐसी हो जिस पर मक्का फैली न दिखाई दे रही हो। यहां तक कि हाईवे के सर्विस रोड पर भी मक्का की फसल से घिरे हुए हैं। सड़क का आधे से ज्यादा भाग पर मक्का फैली होने से अक्सर सामने से आ रहे वाहन को मक्का के फसल के ऊपर वाहन चढ़ाना पड़ता है। तेज गति वाहन मक्का के दाने पर आते ही दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। खास कर दुपहिया वाहन स्लिप होकर गिर रहे हैं। सड़क पर फैली मक्का से तमाम हादस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.