कानपुर, जनवरी 15 -- समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई ने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को पत्र देकर जर्जर खराब सड़कों को स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव कराने के कीचड़ से होने वाले हादसों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि शहर के तमाम इलाकों में स्प्रिंकलर से पानी छिड़काव से सड़कों पर धूल और मिट्टी के कीचड़ से फिसलन बढ़ गई है। आए दिन लोग फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। गाड़ियों को चलाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। जनहित इस तरह से जल छिड़काव पर तत्काल रोक लगाने और वैकल्पिक सुरक्षित व्यवस्था कराने की मांग की है, जिससे आम जनता को दुर्घटनाओं से बचाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.