कन्नौज, जनवरी 20 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। सड़कों व गलियों में निर्माण सामग्री डालकर यातायात में अवरोध उत्पन्न करने वाले लोगों पर पालिका प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। इसके लिए नगर पालिका ने चेतावनी जारी की है। सड़क व फुटपाथ पर निर्माण सामग्री डालने वाले आठ लोगों को चिन्हित करके नोटिस जारी किए गए हैं और उन्हें हिदायत दी गई है कि अगर दो दिन के अंदर सामग्री ना हटाई तो उनके विरुद्ध कार्यवाई अमल में लाई जाएगी। पालिका ईओ अनिल कुमार ने बताया कि डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला पर्यावरण समिति की आयोजित बैठक में निर्देशित किया गया है कि सड़क एवं फुटपाथ के किनारे किसी भी प्रकार का निर्माण अथवा विध्वंस सामग्री का संग्रह प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि इस बावत अनुपालन के लिए पालिका के जोनल सफाई प्रभारियों द्वारा नगर में सर्वेक्षण कराया गया। जिसमें आठ ...