हरिद्वार, अगस्त 11 -- धर्मनगरी में सोमवार को बारिश आफत बन कर बरसी। सुबह के समय तेज बारिश के बीच शहर की सड़कों पर जलभराव की समस्या बन गई। इस दौरान शहर की कई सड़कों पर 03 फुट तक बारिश का पानी जमा रहा। सुबह सड़कों पर जलभराव और बारिश के कारण कामगारों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। रानीपुर मोड़ और भगत सिंह चौक के बीच 10 लोगों के दुपहियां वाहन जल भराव में फंस गए। यहां 04 बड़े वाहन भी जलभराव के बीच बंद हो गए। हरिद्वार, कनखल और ज्वालापुर में भी लोगों को जलभराव के दौरान दिक्कतें उठानी पड़ी। वहीं सोमवार को हरिद्वार में 40 एमएम और रोशनाबाद में सबसे ज्यादा 140 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं मनसा देवी रोपवे के सामने एक पुरानी बिल्डिंग का छज्जा गिर गया, गनीमत रही कि किसी के ऊपर नहीं गिरा, अन्यथा हादसा हो सकता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.