देवरिया, फरवरी 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के राघव नगर में हो रहा नाला निर्माण का कार्य लोगों के लिए मुसिबत बन गया है। निर्माण कार्य के लिए सड़क पर रखीं गईं गिट्टियां व बालू राहगीरों का राह चलना मुश्किल कर दिया है। सड़क पर पसरे बालू के बीच बाइक सवार बाइक लेकर फिसल जा रहे हैं। वहीं जाम की समस्या भी उत्पन्न हो जा रही है। शहर के राघव नगर स्थित दुर्गा मंदिर से लेकर रामलीला मैदान - हनुमान मंदिर रोड तक नाले का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य इन दिनों से भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय 1 के पास चल रहा है। निर्माण कार्य के लिए ठेकेदार द्वारा सड़क पर बालू व गिट्टी गिरा दिया गया है। वहीं निर्माण के लिए नाले से निकला मलबा भी कुछ जगहों पर सड़क पर ही रखा गया है। जिससे राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई है। सड़क पर वाहनों के आने- जाने से गिट्टी व...