बुलंदशहर, जनवरी 27 -- मेरठ मंडलायुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी ने कहा कि सड़कों पर कूड़ा डालने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बारात घरों, होटलों, दुकानों का कूड़ा कलेक्शन अवश्य किया जाए और डस्टबिन भी अवश्य रखवाए जाएं मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत समस्त अधिशासी अधिकारियों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत जनपद में एक कंट्रोल रूम की स्थापना की जाए, हर घर से कूड़ा उठाया जाए और कूड़े का निस्तारण किया जाए। नगर पंचायतों द्वारा एक प्रोसेसिग यूनिट व प्रत्येक नगर पालिका द्वारा एक प्रोसेसिग यूनिट बनाकर कूड़ा निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। कहा कि स...