अमरोहा, जुलाई 22 -- कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की खासी आस्था उमड़ रही है। कांवड़ यात्रा मार्गों पर बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे है। डीजे पर बज रहे शिवभक्ति भजनों की धुन पर कांवड़िये अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। नेशनल व स्टेट हाईवे केसरिया रंग में रंगा है। बृजघाट व हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। सावन माह में हरिद्वार से कांवड़ व गंगाजल लाने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार तड़के से एक बार फिर कांवड़िये अपनी मंजिल की ओर बढ़ना शुरू हो गए। सुबह में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे के अलावा बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर भी कांवड़ियों के जत्थे अपनी मंजिल की ओर बढ़ते दिखे। बृजघाट गंगा से रामपुर, संभल, मुरादाबाद समेत अन्य कई स्थानों के कावंड़ियों ने कांवड़ में गंगा जल भरकर लौटना शुरू किया। वहीं हरिद्वार से बुलंदशह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.