गाजीपुर, जनवरी 3 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सड़कों और चौराहों पर छुट्टा पशुओं की समस्या लगातार बनी हुई है। नेशनल हाईवे से लेकर ग्रामीण संपर्क मार्गों तक मवेशी खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। नागरिकों का आरोप है कि कई बार शिकायतें करने और आदेश जारी होने के बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। शासन ने सड़कों से आवारा पशुओं को हटाकर उन्हें सुरक्षित स्थलों पर रखने के निर्देश दिए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका असर नहीं दिख रहा है। सैदपुर नगर क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में विभागीय उदासीनता के कारण समस्या और विकराल होती जा रही है। शाम होते ही मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, नेशनल व स्टेट हाईवे और आवासीय कॉलोनियों में आवारा पशुओं की संख्या बढ़ जाती है। इससे यातायात बाधित होता है और राहगीरों की जा...