गढ़वा, फरवरी 13 -- रमना, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय से होकर गुजरने वाले मुख्य पथ के दोनों किनारों और उससे जुड़ी गली-मोहल्लों में अतिक्रमण हटाने को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी ने की। बैठक में स्थानीय दुकानदारों, जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य पथ के दोनों किनारों से अतिक्रमण हटाने, गली-मोहल्लों की नालियों और पीसीसी सड़कों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त रखने, दुकानों के बाहर सामान नहीं लगाने तथा घरों और दुकानों से निकलने वाले कूड़ा-कचरे को कचरा वाहन में ही डालने पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रमुख ने कहा कि अतिक्रमण के कारण प्रखंड मुख्यालय का क्षेत्र सिमटता जा रहा है। उससे आवागमन और साफ-सफाई की समस्या बढ़ रही है। उसमें बदलाव लाना जरूरी है...