गुड़गांव, मार्च 10 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर-28 और 43 को विभाजित कर रही मुख्य सड़क की चौड़ाई बढ़ाने,, बरसाती नाले और साइकिल ट्रैक के निर्माण के बीच में आ रही 408 पेड़ों को काटा जाएगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की पर्यावरण शाखा ने इन पेड़ों को काटने की मंजूरी देने का आग्रह वन विभाग से किया है। मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर गोल्फ कोर्स रोड को जोड़ रही सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का काम जीएमडीए ने पिछले साल छह फरवरी को पीसी गुप्ता एंड कंपनी को सौंपा था। 22.44 करोड़ रुपये के इस कार्य को पिछले महीने पांच फरवरी तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन अब तक यह निर्माणाधीन है। इस परियोजना को पूरा करने के बीच में पेड़ आ रहे हैं। जीएमडीए की इंफ्रा एक शाखा ने पर्यावरण शाखा को पेड़ों की कटाई की मंजूरी दिलवाने का आग्रह कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.