बेगुसराय, जनवरी 4 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। सड़कों का अनुरक्षण यानी समय पर मरम्मत करने में ठेकेदारों की मनमानी से सड़कें जर्जर हो रही हैं। प्रखंड के आधे दर्जन सड़क हैं जिनका ठेकेदारों द्वारा देखरेख व मेंटेनेंस नहीं होने से सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। टूटी सड़कों को लेकर लोगों में रोष देखा जा रहा है। कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदारों पर मंत्री व अधिकारी मेहरबान रहते हैं। इससे आमजनों के लिए टूटी सड़कों की मरम्मत का कार्य नहीं किया जाता है। गौरतलब है कि नगर परिषद क्षेत्र में एनएच-28 अयोध्या चौक से हसनपुर होते हुए तेघड़ा-मुबारकपुर पथ तथा तेघड़ा स्टेशन जाने वाली सड़क पिछले सालभर से जर्जर अवस्था में हैं। इसी तरह नगर परिषद क्षेत्र के बरौनी-तेघड़ा पथ से कन्हैया भवन के बगल से 11 नंबर गुमटी होते हुए गौड़ा जाने वाली सड़क छह माह से जर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.