रांची, फरवरी 6 -- रांची शहर की सड़कों, पुल-पुलियों और नागरिक सुविधाओं की बदहाल स्थिति को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने राज्य सरकार से राजधानी के कई इलाकों में सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों की प्रगति पर विस्तृत जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में हुई। मामले में सरकार को निर्देश दिया कि वह बताये कि शहर की जर्जर सड़कों की मरम्मत कब तक पूरी की जाएगी। मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी को निर्धारित की गई है, जिसमें नगर विकास विभाग और पथ निर्माण विभाग को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। अदालत को जानकारी दी गई कि रांची के कई प्रमुख इलाकों जैसे बरियातू, रातू रोड, बिरसा चौक, हरमू रोड, किशोरगंज, मोरहाबादी, कांके रोड, डोरंडा, पुंदाग, रातू, अरगोड़ा, बूटी मोड़, कांटाटोली, खेलगांव सहित अन्य क्षेत्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.