अमरोहा, फरवरी 21 -- नगर की नवीन मंडी समिति परिसर में शुक्रवार को आयोजित भारतीय किसान यूनियन असली की मासिक पंचायत में क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत नहीं होने पर रोष जताया गया। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई। तहसील अध्यक्ष समरपाल सिंह ने कहा कि भदौरा मार्ग बुरी तरह जर्जर हो गया है। अलीगढ़ मार्ग पर भी जगह-जगह गड्ढे बने हैं। क्षेत्र के कई अन्य गांवों में भी लिंक मार्ग जर्जर हो गए हैं। पूर्व में इस संबंध में ज्ञापन देने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। क्षेत्र में छुट्टा पशुओं, हिंसक कुत्तों और बंदरों के आतंक का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। कहा कि छुट्टा पशु न सिर्फ फसलें बर्बाद कर रहे हैं बल्कि जनहानि का खतरा भी बने हुए हैं। अमेरिका के साथ हुए कथित किसान विरोधी समझौतों पर गहरा रोष जताते हुए तुरंत रद्द कर...