सहारनपुर, फरवरी 8 -- सहारनपुर। सात मार्च को बोले सहारनपुर के अंतर्गत गंदगी और कूड़े के ढेर से बदहाल वार्ड 41 शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ था। जिसमें वार्ड 41 शारदा नगर की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। रविवार को खबर का असर हुआ। विधायक निधि से विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन सड़कों के निर्माण से आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का समग्र विकास होगा। नगर विधायक राजीव गुम्बर, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने संयुक्त रूप से विकास कार्यों की शुरुआत की। विधायक निधि से किए जा रहे कार्यों के अंतर्गत वार्ड 12 की रामपुरी कॉलोनी में रामपाल शर्मा के मकान से दयाराम गुप्ता के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण, वार्ड 14 की इंदिरा कॉलोनी में सूरजपाल के मकान से भाटिया की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.